प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन को दी बधाई

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इन दिनों दिल्ली में हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति की स्थिति और भाजपा की ओर से की जा रही थी चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के संबंध में भी चर्चा हुई है। मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें चल रही थी कि चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल किए जाने से बाबूलाल मरांडी नाराज हैं। इन खबरों के बीच बाबूलाल ने आज मोदी से मुलाकात की है। इधर बाबूलाल मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में चंपई सोरेन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। यहां तानाशाही और परिवारवाद है। चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता को पार्टी में अपमानित किया गया। प्रधानमंत्री से मुलाकात की जानकारी बाबूलाल मरांडी ने खुद x पर कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!