अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गिरफ्तारी गलत नहीं

रांची : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे। आज शाम तक ही रिहाई संभव है। सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज अदालती कार्रवाई शुरू शुरू होते ही कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुना दिया।
लेकिन कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण बात यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत नहीं थी। तथ्यों और सबूत के आधार पर ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ज्ञात हो कि सीबीआई ने इस मामले में 26 जून को अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में ही हिरासत में ले लिया था। अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से आम आदमी पार्टी को ताकत मिलेगी। हरियाणा चुनाव से पहले उनको जमाने दिए जाने का लाभ पार्टी उठाने की कोशिश करेगी। हरियाणा में आप उम्मीदवारों के लिए अरविंद केजरीवाल अब प्रचार कर सकेंगे। आम आदमी पार्टी के अब दोनों प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में जमानत पर जेल से बाहर हो गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!