पीएम मोदी के दौरे से पहले भाजपा को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़वा दौरे से एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में आयोजित झामुमो की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में जवाहर पासवान अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने श्री पासवान और अन्य नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा, बसपा, राजद और सपा सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता, जैसे मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, और रमाशंकर प्रसाद ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा में उपस्थित सभी समर्थकों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर-धनुष चुनाव चिन्ह पर वोट देकर भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!