परिवर्तन यात्रा में पूर्व मंत्री की घोषणा: चिरौंजिया में इंटर कॉलेज से शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, गरीबी उन्मूलन पर रहेगा फोकस

Location: Garhwa

गढ़वा प्रखंड के वार्ड संख्या 19 एवं ग्राम चिरौंजिया में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गरीबी मिटाने के लिए शिक्षा आवश्यक है, केवल भाषणों से गरीबी दूर नहीं हो सकती। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में इंटर कॉलेज स्थापित किया जाएगा ताकि लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए गढ़वा न जाना पड़े।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वे वोट मांगने नहीं, बल्कि जनता का हाल-चाल जानने आए हैं। वोट देना जनता की अपनी समझ पर निर्भर है, और सभी को अपने सोच-समझ के साथ मतदान करना चाहिए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वे उनके अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में शिवनाथ चौधरी, पारस यादव, प्रभाकर सिंह, नौशाद अली, कासिम अंसारी, विनय मेहता, अलीमुद्दीन अंसारी, मोबिन अंसारी, यासीन अंसारी, सीताराम पासवान, ताजो बीबी, संगीता देवी, चंद्रशेखर पासवान, बीरेंद्र उरांव, अंसार अली समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!