पलामू प्रमंडल चुनाव: दो मंत्रियों और कई पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Location: Garhwa

पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधनों के सामने कड़ी चुनौती है, जिसमें दो वर्तमान मंत्री और आधा दर्जन से अधिक पूर्व मंत्री अपनी प्रतिष्ठा बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं। सभी 9 सीटों पर इंडिया और एनडीए गठबंधनों के उम्मीदवारों के सामने विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों की मौजूदगी से समीकरण और अधिक जटिल हो गए हैं।

गढ़वा में झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी तथा सपा प्तयाशी गिरिनाथ सिंह से है। श्री सिंह साइकिल के चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरकर एक बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। लातेहार से मंत्री वैजनाथ राम को भी एनडीए उम्मीदवार प्रकाश राम से कड़ी टक्कर मिल रही है।

हुसैनाबाद में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के समक्ष एनडीए के बागी उम्मीदवारों की चुनौती ने समीकरण और मुश्किल बना दिया है। भवनाथपुर में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के सामने इंडिया गठबंधन की सशक्त चुनौती से मुकाबला रोचक हो गया है।

बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में हैं, जहां पिछड़े वर्ग के आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!