ओवरड्यूज के नाम पर राशन नहीं देने से नाराज लाभुकों ने किया डिलर के खिलाफ हंगामा

Location: सगमा

सगमा
सगमा प्रखण्ड में जनवितरण बना मनवितरण प्रणाली ओभर ड्यूज के नाम पर हजम हो रहा है गरीबों का निवाला ।
इसे लेकर ताजा घटना सगमा प्रखण्ड के घघरी गांव में देखने को मिला है । शनिवार को घघरी गांव के खाद्य सुरक्षा के दर्जनों लाभुक अपने डीलर मंजू देवी पति कामेश्वर जायसवाल के दुकान पर पहुंचकर कहा की अगस्त माह का अंतिम दिन है हम लोगो को इस माह का राशन मिलना चाहिए इस पर डीलर मंजू देवी ने कहा की अगस्त माह का राशन ओभार डियूज में चला गया है इस कारण आप लोग अपना अंगूठा लगाकर सितंबर माह का राशन ले सकते है इसे सुनते ही लाभुको ने हंगामा सुरु कर दिया कहा की आप हम लोगो के साथ हर समय यही कहानी सुनाते है अब हम लोग आपकी बात को बर्दास्त नही करेंगे हम लोगो को अगस्त माह का राशन चाहिए इसे लेकर डीलर मंजू देवी के पति कामेश्वर जायसवाल के साथ लाभुको का तीखी नोक झोंक सुरु हो गया लाभुको का कहना था की आपके द्वारा इसके पूर्व भी कहा गया था की इस बार माफ कर दीजिए अगली बार से हर माह राशन प्रत्येक माह देंगे मगर इसके ठीक उल्टा करने का आदत बना लिए है हम लोगो को हर हाल में अगस्त माह का राशन चाहिए इसपर डीलर मंजू देवी के पति कामेश्वर जायसवाल ने कहा की अगस्त माह का राशन ओवर दियूज के कारण नहीं मिला है हम किसी भी कीमत पर अगस्त माह का राशन देने से असमर्थ है । लाभुको ने बिना राशन लिए वापस जाते हुए कहा की हम लोग उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर इसकी जांच कर राशन दिलाने की मांग करने जा रहे है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!