ओखरगाड़ा मोड़ पर सड़क ठोकर से बाइक दुर्घटना, महिला घायल

Location: Meral

गढ़वा: मेराल थाना अंतर्गत ग्राम ओखरगाड़ा मोड़ के पास मुख्य सड़क पर बने ठोकर के कारण एक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर सवार लगभग 45 वर्षीय महिला बृंदा देवी गिरकर घायल हो गईं। घायल महिला तरके गांव निवासी हैं और घटना शाम 6:30 बजे उस समय हुई जब वह गढ़वा से अपने घर लौट रही थीं।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय मुखिया अजीज अंसारी ने गाड़ी की व्यवस्था कर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा।

स्थानीय समस्या बनी दुर्घटना का कारण
मुखिया अजीज अंसारी ने बताया कि ओखरगाड़ा मोड़ पर सड़क पर बनाए गए ठोकर अत्यधिक ऊंचाई के कारण वाहन चालक अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर चार महीने पहले मेराल अंचल अधिकारी यशवंत नायक को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठोकर की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रशासन की अनदेखी से राहगीरों की जान जोखिम में है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!