ओबीसी समाज को जागरूक करने के लिए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच का अभियान जारी

Location: Garhwa

गढ़वा (बरडीहा) : ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसवांद के जरिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को बरडीहा प्रखंड के ग्राम सलगा गांव में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और पिंटू यादव ने सभा संबोधित कर ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया और आरक्षण में हो रही गड़बड़ी के प्रति सचेत किया.

ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी
जनसभा में मंच के नेताओं ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी के साथ जुड़कर ओबीसी समाज को एकजुट करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है. इससे ब्रह्मदेव प्रसाद जी के हाथों को मजबूती मिलेगी. ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने के लिए वे विधानसभा पटल पर रख सकेंगे. नेताओं ने कहा कि ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी, इसके लिए हमारे अध्यक्ष जी जान से जुटे हुए हैं. इसलिए उनका नारा है कि जो ओबीसी की बात करेगा वही सत्ता पर राज करेगा. सभा में रामराज जी, सुरेंद्र जी, नारायण महतो, मकुन राम, विनय कुमार मेहता, महावीर कुमार, विकेश कुमार व अन्य लोग शामिल हुए.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!