ओबीसी एकता अधिकार मंच ने महासम्मेलन के लिए जनजागरण अभियान चलाया, पिछड़ा समाज को एकजुट होने का आवाहन

Location: Garhwa

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने मेराल प्रखंड के संगबरिया, रजहारा, बंका, अधौरा और लख्या मोड़ सहित विभिन्न गांवों में जागरूकता रथ के माध्यम से महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने का आवाहन किया। यह महासम्मेलन आगामी 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंच द्वारा चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें पिछड़ा समाज के लोगों को उनके हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने का संदेश दिया गया।
केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी ने कहा, “आज झारखंड में पिछड़ा समाज की स्थिति अत्यंत दयनीय है, और इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। अब समय आ गया है कि हम अपनी आवाज उठाएं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।”
रवींद्रनाथ ठाकुर ने कहा, “गढ़वा और रंका विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में पिछड़ा समाज हुंकार भरेगा और सरकार को चेताने का काम करेगा। यदि हमें हमारा अधिकार नहीं मिलता, तो हम सड़कों पर संघर्ष करेंगे और सदन तक अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।”
डॉ. इश्तियाक रजा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “चाहे राज्य की सरकार हो या केंद्र की, दोनों ने पिछड़ा समाज को हमेशा ठगा है। अब समय आ गया है कि हम एकजुट हों और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लड़ें।”
इस नुक्कड़ सभा का संचालन कुंदन चंद्रवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंदेश्वर शाह, अनुज कुमार शाह, शाहिद सहित कई लोग उपस्थित थे। जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आगामी महासम्मेलन में शामिल होने का संकल्प लिए गए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!