दशहरा से पहले गढ़वा में लगेगी 1000 स्ट्रीट लाइट: विधायक निधि से शहर हो होगा रोशनरोशन – मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विधायक निधि से गढ़वा शहरी क्षेत्र में 1000 स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। आगामी दशहरा पर्व के पूर्व प्रत्येक वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कर दिया जाएगा। दशहरा में पूरा शहर दुधिया रौशनी से जगमग होगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विधायक निधि का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाय तो बहुत सारा काम हो सकता है। इससे पूर्व भी विधायक निधि से सोलर स्ट्रीट लाईट, यात्री शेड, शमशान शेड, पीसीसी आदि काफी संख्या में बनाये गये हैं। आज पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों सहित विधायक निधि से किया गया कार्य भी चारों तरफ दिखलाई पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि पूर्व में भी विधायक निधि की राशि विधायकों को मिलती थी। परंतु पूरे विधानसभा क्षेत्र में आज पूर्व के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का एक भी कार्य कहीं भी दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कम संसाधन में भी बेहतर कार्य किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि दशहरा से पहले पूरा शहर स्ट्रीट लाईट की रौशनी से जगमग हो जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!