NEET UG-2026: कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़वा में तीन केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Location: Garhwa


गढ़वा जिले में आज आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा तीनों निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रही, जिसके तहत अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश, अनावश्यक आवागमन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, हथियार एवं विस्फोटकों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगाई गई।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की गई। साथ ही National Testing Agency (NTA) द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश पर सख्ती से प्रतिबंध लागू किया गया।
पूरे परीक्षा अवधि के दौरान तैनात पुलिस बल ने किसी भी प्रकार की संदिग्ध या बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखी।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा श्री नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री चिरंजीव कुमार मंडल, थाना प्रभारी श्री सुनील कुमार तिवारी तथा पुलिस निरीक्षक श्री संतोष कुमार लगातार तीनों परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए स्थिति की निगरानी करते रहे।
प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!