राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव श्याम रजक ने दिया इस्तीफा, जदयू में हो सकते हैं शामिल

Location: रांची

रांची: बिहार की राजनीति से आज एक बड़ी खबर सामने आई। राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव श्याम रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब श्याम रजक ने राजद छोड़ा है। श्याम रजक कई बार दल बदल कर चुके हैं। राजद और जदयू में उनका आना-जाना लगा रहता है। समय के अनुसार वह अपना स्टैंड बदलते रहते हैं। यह भी सत्य है कि बिहार की राजनीति में श्याम रजक बड़ा नाम है। झारखंड की राजनीति में भी उनको जानने वाले बहुत सारे लोग हैं। अक्सर झारखंड आना-जाना लगा रहता है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लिखे इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें शतरंज के मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया और वह चाल नहीं समझ पाए। वह एक सीधे साधे राजनीतिज्ञ हैं। जहां रहते हैं ईमानदारी से काम करते हैं। छल कपट नहीं करते इसलिए उनके साथ धोखा होता है। इस्तीफा दिए जाने के बाद चर्चा है कि वह फिर से जदयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनके सामने सारे विकल्प खुले हुए हैं। फिलहाल उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है।
श्याम रजक फुलवारी शरीफ सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन यह सीट पिछले चुनाव में राजद ने गठबंधन के तहत माले को दे दिया है। भविष्य में भी यह सीट माले के पास ही रहने की उम्मीद है। इसलिए मौका देखकर श्याम रजक ने राजद छोड़ दिया । वह जदयू में यदि जाते हैं तो संभावना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें वहां से टिकट मिल सकता है। राजद में अब उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं रह गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!