नगर पंचायत वासियों को मिलेगा नि:शुल्क नल-जल कनेक्शन

Location: Garhwa

नगर पंचायत मझिआंव के वासियों को नल-जल योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी नगर पंचायत वासी अपने-अपने घरों का होल्डिंग टैक्स जमा करके निशुल्क कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, बाद में कनेक्शन लेने पर विलंब शुल्क और अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।

शैलेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में दो बड़ी पानी की टंकियां बनाई गई हैं। पहली टंकी मझिआंव शहर के रेफरल अस्पताल के पीछे स्थित है, जिसकी क्षमता 1750 किलोलीटर है। दूसरी टंकी भुसुआ गांव में स्थित है, जिसकी क्षमता 750 किलोलीटर है। इन टंकियों के माध्यम से शहरी नल-जल आपूर्ति योजना के तहत बहुत जल्द घर-घर पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।

गर्मी में होती है पानी की भारी समस्या
नगर पंचायत क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पानी की घोर किल्लत होती है। खासकर वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में पानी की समस्या अधिक रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए सबसे पहले इन वार्डों में नल-जल योजना का लाभ दिया जा रहा है। शेष वार्डों में भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

4412 होल्डिंग टैक्सधारी परिवारों को मिलेगा लाभ
शैलेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 4412 होल्डिंग टैक्सधारी परिवार हैं। गर्मियों में पानी की मांग को देखते हुए अब यह योजना तेजी से लागू की जा रही है। वर्तमान में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन इससे सभी की जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं।

लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे नागरिक
नगर पंचायत के नागरिक पिछले कई वर्षों से शहरी नल-जल आपूर्ति योजना के तहत पानी की सप्लाई का इंतजार कर रहे थे। अब इस योजना के लागू होने से लोगों को घर-घर पानी की सुविधा मिलेगी और पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!