न भाजपा में जाएंगे, न राजनीति से संन्यास लेंगे चंपई सोरेन, बनाएंगे नया संगठन, छोड़ेंगे मंत्री पद, चलेंगे अपनी राह

Location: रांची


रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने अगले कदम को लेकर आज ऐलान कर दिया। सस्पेंस खत्म किया। उन्होंने कहा कि न मैं भाजपा में जा रहा हूं। न राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं अब अपना नया संगठन बनाऊंगा। इसी संगठन के माध्यम से जनता की सेवा करता रहूंगा। संन्यास लेने का फैसला मैंने वापस ले लिया है। क्योंकि क्षेत्र की जनता ऐसा नहीं चाहती है। जनता चाहती है कि मैं उनकी सेवा में लगा रहा हूं। उनका फैसला मैं मानने के लिए मजबूर हूं। उनकी इस घोषणा से अब यह साफ हो गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से उनकी राह अलग हो गई है। वह पार्टी को जल्द अलविदा कहेंगे और मंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे।
दिल्ली से कल देर रात अपने गांव पहुंचे चंपई सोरेन आज दिनभर लोगों से मिलते रहे। उनके आवास पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।
लोगों की भारी भीड़ और समर्थन से गदगद नजर आए। भीड़ उनके पक्ष में नारे लगाते रही। कल जब रात वह जब कोलकाता से अपने गांव लौट रहे थे तो रास्ते में उन्होंने कई जगह लोगों से मुलाकात की और अपने फैसले की जानकारी दी। लोगों ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया। और कहा कि क्षेत्र की जनता आपके साथ है। हर कदम पर आपका साथ देंगे आप फैसला लीजिए जनता आपके साथ है।
जन समर्थन देखकर ही चंपई सोरेन ने कहा कि अब वह अपना नया संगठन बनाएंगे। एक सप्ताह के अंदर सारी चीज स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके राह में जो साथ देगा उसके साथ वह चलेंगे। गरीब आदिवासियों दलितों पिछड़ों की आवाज दबाने नहीं देंगे उनके लिए संघर्ष करते रहेंगे। जीवन भर संघर्ष किए हैं और आगे भी करेंगे।
चंपई सोरेन ने कहा कि उनको लेकर गलत अफवाह फैलाई गई। उन्होंने अपनी भावना से लोगों को अवगत करा दिया है। अब सरकार और संगठन के साथ रहना मुश्किल है। हमारा अपमान हुआ है मैं इस अपमान से आहत हूं। चंपई सोरेन की घोषणा के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर जारी सस्पेंस पर फिलहाल विराम लग चुका है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!