मुखिया पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

Location: Garhwa

  • दुष्कर्म की घटना से परेशान होकर खा गई कीटनाशक

 गढ़वा : मेराल प्रखंड के चेचरिया पंचायत के मुखिया पति राजेंद्र चौधरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने रविवार की देर शाम को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के स्वजनों की मानें तो दुष्कर्म किए जाने से आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

पीड़िता की मानें तो वह राजेंद्र चौधरी से पहले कभी नहीं मिली थी। वह दवा करा कर घर आ रही थी। तब बुधवार की रात करीब पौने दस बजे राजेंद्र चौधरी ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसका पति वहां पहुंचा, तब मुखिया पति ने उसे छोड़ कर भागा। इसके बाद राजेंद्र चौधरी ने पीड़िता के पति की हत्या करने सहित कई तरह की धमकी देने लगा और वहां से निकल गया। इधर, पीड़िता के पति ने बताया कि मुखिया पति के इस कुकृत्य के बाद गांव में रविवार की सुबह में भी पंचायत बुलाया गया। लेकिन मुखिया पति पंचायत में नहीं आया और अपने घर से फरार हो गया।

इधर, मुखिया पति राजेंद्र चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि मुझे एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बुधवार की रात में वह गांव में ही अपने पुराने घर से नए घर पर आ रहे थे। इस दौरान महिला बाहर निकली थी। लेकिन उसका पति ने ब्लैकमेल करने के लिए दुष्कर्म करने का मेरे उपर झूठा आरोप लगाने लगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!