मझिआंव: व्यवसायियों की मांग पर शुरू हुई अलाव व्यवस्था, ठंड से राहत

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान थे। ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, और व्यवसायियों में इसको लेकर काफी आक्रोश था। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, मनीष गुप्ता, उत्तम कुमार, चार्ली कुमार, शंभू साव, नागेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने नगर पंचायत से त्वरित रूप से अलाव जलाने की मांग की थी।

इस पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को बाजार समिति, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू की।

कार्यपालक पदाधिकारी का बयान:
शैलेश कुमार ने कहा, “ठंड काफी बढ़ गई है और पारा गिरकर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मैं स्वयं प्रखंड मुख्यालय में रहता हूं, और मुझे भी ठंड का अहसास हो रहा है। इसलिए ग्रामीणों के हित में अलाव की व्यवस्था शुरू की गई है, और जब तक ठंड बनी रहेगी, यह व्यवस्था जारी रहेगी।”

अलाव की व्यवस्था शुरू होने के बाद, बाजार में लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, खासकर ठेला-खेमचा चलाने वाले लोगों को इस से राहत मिली है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!