मझिआंव में कलश यात्रा को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की तत्परता से शांत हुआ मामला

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर दुर्गा पूजा पंडाल से निकली कलश यात्रा को कुसुमीया दामर मदरसा के पास दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने रोक दिया। कलश यात्रा में टड़हे बांकी नदी से जल भरकर श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। यात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि जिस रास्ते से वाहन निकलते थे, वहां कीचड़ के कारण गाड़ी नहीं जा सकी, जिसके चलते पिकअप वाहन को पार कराया जा रहा था। लेकिन इसे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। दूसरे समुदाय के लोगों ने महावीरी झंडा उतारने और बाजा बंद करने की मांग रखी। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि महावीरी झंडा नहीं उतारा गया, बल्कि बाजा बंद कर गाड़ी को पार कराया गया।

सीओ राकेश सहाय ने भी पुष्टि की कि बाजा बंद कर गाड़ी को पार कराया गया था और रूट बदलने पर आपत्ति जताई गई थी। थाना प्रभारी सिंह और सीओ श्री सहाय ने बताया कि कलश यात्रा को रोकने वालों की पहचान कर 10 लोगों पर 107 की कार्रवाई की जा रही है।

3
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
error: Content is protected !!