भवनाथपुर: सेल द्वारा छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित किए,भविष्य संवारने की प्रेरणा दी गई

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): सेल, बोकारो स्टील प्लांट के भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 100 छात्राओं के बीच शिक्षण सहायता किट का वितरण किया गया। इस किट में स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर और पेंसिल कटर शामिल थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम, महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप प्रबंधक श्याम उज्जवल मेद्दा, बुलु दिगल और सहायक महाप्रबंधक भगवान पाणिग्रही ने मिलकर छात्राओं को किट वितरित किया। इस अवसर पर बीडीओ नंदजी राम ने छात्राओं को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने और भविष्य में अच्छे कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने सेल द्वारा छात्राओं को शिक्षण सहायता देने के प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के कार्य जारी रखने का अनुरोध किया।

सेल भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान समूह के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने छात्राओं को अच्छी पढ़ाई करने और भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उप-महाप्रबंधक श्याम उज्जवल मेद्दा ने भी छात्राओं से आग्रह किया कि वे मेहनत से पढ़ाई करें और भविष्य में अपने विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में सेल भवनाथपुर के सहायक महाप्रबंधक भगवान पाणिग्रही ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर वार्डन कविता कुमारी, पंचायत मुखिया बेबी देवी, डोमन महतो, राजमुनि सिंह, राजेश प्रसाद यादव, सुशील मिश्रा, सुरेन्द्र साह और ओम प्रसुन सहित विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!