मझिआंव: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): थाना क्षेत्र के तलशबरीयां गांव में रविवार को आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के ताजुद्दीन खां के 23 वर्षीय पुत्र अबु जैद खां और द्वितीय पक्ष के मेहंदी खां के 40 वर्षीय पुत्र अफजल खां शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें ताजुद्दीन खां के हाथ में पहले भी चोट आई थी। रविवार को पुराने विवादित जमीन पर दीवाल जोड़ने को लेकर फिर से विवाद उत्पन्न हो गया। ताजुद्दीन खां ने पुलिस को बताया कि मेहंदी खां द्वारा दीवाल जोड़ने का काम किया जा रहा था, जिसे मना करने पर मारपीट की गई और किराना दुकान में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, अल्बेस्टर को भी नुकसान पहुंचाया गया और कुछ दुकान का सामान तथा नकदी चोरी करने का आरोप भी लगाया गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने फिर भी दीवाल जोड़ने का काम जारी रखा। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से आधिकारिक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को नियमों के खिलाफ काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!