भूमिविवद में मारपीट में वृद्ध घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव

गढ़वा रेफर: थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ राम को भूमि विवाद में लाठी डंडा एवं पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसकी सूचना थाना को दी गई जहां से इंजूरी देकर ईलाज कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
इधर गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ राम ने बताया कि उन्हीं के सगा भाई चंद्रिका राम से लगभग 5 वर्ष पूर्व से आपसी भूमि विवाद चला आ रहा है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है, साथ ही उन्होंने बताया कि 21 जुलाई दिन रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे विपक्षी चंद्रीका राम वगैरह बल पूर्वक दबंगता दिखाते हुए विवादित भूमि में घर बना रहे थे, जिसे मना करने पर लाठी डंडा एवं पत्थर से पिटाई कर दिया गया ,जहां मैं चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर मेरी बहू कमला देवी ,नाती विवेक, सुशी एवं शुभम भी आंशिक रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय विश्वनाथ राम का माथा फट गया, एक हाथ फैक्चर हो गया ,तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे लगी है।तिथि खून से सारा कपड़ा रंगाये हुए था ,
घायल व्यक्ति विश्वनाथ राम ने बताया कि इस मामले को अंचल पदाधिकारी को पिछले माह 3जुन को आवेदन देकर कारवाई की मांग भी किया गया था , घायल विश्वनाथ राम ने बताया कि मारपीट करने वालों में विपक्षी चंद्रिका राम उनके पुत्र सुनील राम (पुलिस के जवान ),अनिल राम,संजय राम ,एवं बहू संजू देवी, फुल कुमारी देवी एवं चंद्रिका राम के नाती अनूप राम एवं आकाश कुमार का नाम शामिल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मार-पिट हुआ है,आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी,साथ ही उन्होंने कहा भी बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी जांच के लिए भेजें गये हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!