मझिआंव: ब्लॉक रोड की नारकीय स्थिति से लोग परेशान, जल्द समाधान का आश्वासन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर नाली का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क नारकीय स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर बहते गंदे पानी के कारण राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत द्वारा सड़क के एक ओर नाली निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन संवेदक ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया, जिससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

गंदा पानी पांडेय पेट्रोल पंप से लेकर पुराने सेंट्रल बैंक तक सड़क पर फैल रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, घरों का गंदा पानी भी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने इस समस्या को हल करने के लिए बैठक का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नगर पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कार्यपालक पदाधिकारी का बयान

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि अधूरी नाली का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए संवेदक को निर्देश दिया गया है। गंदे पानी को सड़क के दूसरी ओर निकालने के लिए रोड कटने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे पथ निर्माण विभाग से एनओसी मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर इस समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। अगले एक-दो दिनों में इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें और यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!