मझिआंव: भटकी हुई 12 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के कोयल नदी पानी टंकी घाट से शुक्रवार को एक 12 वर्षीय भटकी हुई अज्ञात बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला। शाम करीब 4 बजे इस बच्ची को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मझिआंव के बुटन खलिफा के बेटे शमशाद खलीफा ने बच्ची को अपने घर ले जाकर इसकी सूचना पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष प्रणव कुमार को दी।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बच्ची से पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव के अर्जुन रजवार की 12 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी के रूप में हुई। रात करीब 10 बजे पुलिस ने बच्ची को परिजनों से मिलवाने के लिए बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के साथ लिखित आवेदन लेकर उसके पिता अर्जुन रजवार को सौंप दिया।
अर्जुन रजवार ने बताया कि उनकी बेटी सोनी कुमारी, जो मिडिल स्कूल बरडीहा में कक्षा 7 की छात्रा है, शुक्रवार सुबह ट्यूशन के बाद घर आई थी। खाने के लिए अपनी मां से शिकायत करने पर उसे डांट और पिटाई की गई, जिससे वह घर से बाहर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था।
बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि बच्ची को सी डब्लू सी कार्यालय गढ़वा में लाया गया था, लेकिन बाद में थाना प्रभारी की निगरानी में बच्ची को उसके परिजनों के हवाले किया गया।

हालांकि बच्ची अभी भी डरी-सहमी हुई है और कुछ नहीं बोल पा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!