मझिआंव बरडीहा में पहलाम के साथ मुहर्रम संम्पन

Location: Manjhiaon

मंझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुस्लिम धर्मावलंबियो के द्वारा एक सप्ताह से चल रहे मुहर्रम पर्व बुधवार को जुलूस के साथ संबंधित कब्रगाह पर पहलाम किया गया।

इस मौके पर सिरनी चढ़ाया गया, एवं नमाज अदा की गई ।इससे पूर्व मंगलवार को छोटकी चौकी को जुलुस निकाली गई, तथा मिलनी की गई।वही बुधवार को ताजिया सिफर तथा अखाड़े के साथ पुरे डीजे के साथ जुलूस निकाली गई ।जिसमें नगर पंचायत के जामा मस्जिद,जोगी वीर,सकरकोनी,घुरुआ,तलशबरिया,भुसुआ,कामत ,चंदना,टरहे ,मोरबे एवं बरडीहा प्रखंड के आदर के असना जरही ,सेमरी, सुख नदी,लेभरी सहित अन्य गांवों से पुरे गाजे बाजे के साथ मुहर्रम का जुलुस निकाला गया,जो मझिआंव नगर पंचायत के मेन रोड ,के बस स्टैंड,बलौक रोड ,होते हुए बलौक के समीप कर्बलाह पर पहलाम किया गया ,जिसकी घुरुआ, एवं बरडीहा प्रखंड में भी
कबॅलाह पर पहलाम किया गया ।
इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा की करतब दिखलाया गया ,इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से पहलाम किया गया।इधर सुरक्षा को ले दंडाधिकारी बीडीओ शतीश भगत, सीओं शंभू राम,बीडीओ सह सीओ विजय राम, सीआई राजकुमार साहू, सहित अन्य दंडाधिकारी के रूप मे पुलिस इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, थाना प्रभारी आकाश कुमार, एसआई संजय कुमार मुंडा, एएसआई आलोक कुमार,बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव,तथा दोनों थाना के पुलिस बल के अलावे जिला से पुलिस बल तैनात थी ।
बताते चलें कि पिछले 12 जुलाई दिन शुक्रवार को मुहर्रम के झंडा गाड़ने के उत्पन्न विवाद में बकोईया गांव एवं जोगीबीर गांव के दो समुदायों में जमकर मारपिट हुई थी,तथा गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया था,वही क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ सप्ताह पूर्व बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव के खेल के मैदान में हुई खिलाड़ीयों के उत्पन्न विवाद में मारपिट के मामले के प्रतिशोध में मझिआंव बलौक रोड के शराब दुकान के समिप मझिआंव खुदॅ (सूरवार टोला ) के युवकों एवं घुरुआ के यूवकों के बीच हुई मारपिट में घुरुआ के कई दर्जनों युवकों के द्वारा मझिआंव शहर के बकरी बाजार बलौक मोड़ तिन मुहान के समिप घंटों सड़क जामकर उत्पात मचाया था ,तथा कई यात्री वाहनों एवं बाराती वाहनों को रोककर गाली- गलौज किया गया था ,तथा दो पहिया वाहन को तोड़फोड़ एवं पथराव भी किया गया था, जिसमें कई हि हिंदू समुदाय के लोगों को गंभीर चोटे लगी थी,माथा फट गया था,जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पदाधिकारियों को दी गई थी ,जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय से डीएसपी सहित मझिआंव ,बरडीहा कांडी एवं जिला मुख्यालय सहित चार थाना के पुलिस बल को आने के बाद रात्री लगभग एक बजे मामला शांत हुआ था ,तथा उसके सुबह दुसरे दिन 13जुलाई दिन शनिवार को थाना में शांति समिति की बैठक एसडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई थी। जिसमें डीएसपी नीरज कुमार तथा बीडीओ, सीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायी वगॅ के लोग एवं दोनों समुदायों के सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर मामला को शांत किया गया था,तथा पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा शख्त निर्देश एवं हिदायत दी गई थी कि अगर कोई भी शरारती तत्वों के द्वारा कानून को अपने हाथ में लिया तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।,तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया था।
समाचार लिखे जाने तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!