मंत्री मिथिलेश ठाकुर का जनसंपर्क अभियान: चुनावी अपील के साथ लिया लोगों का हालचाल

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में उन्हें पुनः भारी मतों से जिताएं।
मंत्री ठाकुर ने जनसंपर्क के दौरान कई गांवों में लोगों के घर पहुंचकर उनका हालचाल भी लिया। छतरपुर निवासी अनिल गुप्ता की माताजी के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसी क्रम में जाटा गांव में स्वर्गीय मिथिलेश राम के परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।
इसके अलावा, हाल ही में झामुमो में शामिल हुए चिनियां रोड निवासी बबलू उपाध्याय के घर जाकर परिवार से मिले और उनका हालचाल जाना। मंत्री ठाकुर ने चिरौंजिया मोड़ पर डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता के नए स्वास्थ्य किरण क्लिनिक का दौरा कर उन्हें नए क्लिनिक के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दीं।
इस अभियान में झामुमो गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, दिलीप गुप्ता, बबलू उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!