मंत्री मिथिलेश ठाकुर का दावा: विपक्षी ताकत नाकाम, 500 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विपक्षी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें और जितने भी हथकंडे अपना लें, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। अब जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता। मंत्री ठाकुर अपने आवास पर झामुमो में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित कर रहे थे। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से 500 से अधिक लोगों ने मंत्री ठाकुर के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए झामुमो का दामन थाम लिया। मंत्री ठाकुर ने सभी का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि जनता की ताकत ही असली ताकत है और लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। गढ़वा के लोग अब किसी के झूठ-सच के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस बार सभी ने विकास का साथ देते हुए विरोधियों को धूल चटाने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 13 तारीख को तीर-धनुष के निशान पर वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाएं और विकास विरोधियों को सबक सिखाएं।

इस अवसर पर रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत से भलुआनी निवासी गजाधर सिंह ने सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का साथ छोड़कर झामुमो का दामन थामा। इसके अलावा रमकंडा प्रखंड के रक्सी गांव से केशरी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी, शुभम केशरी, अजीत केशरी, भोला केशरी, मनोज केशरी, श्रवण गुप्ता सहित गढ़वा प्रखंड अंतर्गत झलुआ गांव के मदरसा टोला से लुकमान अंसारी, जाहिद अंसारी, तबारक अंसारी समेत 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!