मंत्री मिथिलेश की लोकप्रियता की गूंज दिल्ली तक, PM मोदी का गढ़वा दौरा – धीरज दुबे

Location: Garhwa

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि गढ़वा के विकास कार्यों की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच गई है, और इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा का दौरा करने आ रहे हैं। भाजपा द्वारा किए गए सभी चार सर्वेक्षणों में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का समर्थन स्पष्ट रूप से बढ़त में था। भाजपा के हर सर्वेक्षण में लोगों ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यों को सराहा और उनका समर्थन जताया।

धीरज दुबे ने सवाल उठाया कि जनता प्रधानमंत्री से यह सुनना चाहती है कि गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में क्षेत्र के लिए क्या कार्य किए थे। उन्होंने सवाल किया कि 10 साल में विधायक कोटा की राशि का इस्तेमाल तिवारी ने कैसे किया, जबकि धरातल पर कोई भी योजना दिखाई नहीं देती। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तिवारी के खिलाफ अलकतरा घोटाले के मामले हैं और उनकी मां के नाम पर निबंधित कंपनी को दोषी भी पाया गया है, फिर भी भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार के रूप में चयनित किया।

धीरज ने कहा कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री मोदी से यह पूछना चाहते हैं कि दशकों से पार्टी की सेवा करने के बावजूद उन पर बाहरी लोगों को क्यों थोपा जा रहा है, जो पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं। प्रेस वार्ता में मिथिलेश झा, फुजैल अहमद, दानी विश्वकर्मा, भोला यादव, कृष्णा भुइंया सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!