मईयाँ सम्मान यात्रा का मेराल में भव्य उद्घाटन: मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, दीपिका पांडे और विधायक कल्पना सोरेन ने की योजना की सराहना

Location: Meral

मेराल। मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत सोमवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन कला संस्कृति मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के माननीय मंत्री बेबी देवी, माननीय मंत्री दीपिका सिंह पांडेय एवं माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। जिसमें महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के बारे में मिलने वाले लाभ का विस्तार से उपस्थित सभी लोगों को बताने का काम किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने मइयां समान योजना लागू कर बेटी बहन को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मईयां सम्मान योजना रोकना चाहते हैं। इस योजनाओं का लाभ तेतालीस लाख महिलाओं को हमारी सरकार ने मईयां सम्मान योजना का लाभ दिया है। भाजपा के लोग जात पात के नाम पर झारखंड को तोड़ना चाहती है। झारखंड में भाजपा के लोग महिलाओं को सुखी देखना नहीं चाहती है। कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि मईयां सम्मान योजना अनवरत चलने वाली योजना है। लेकिन विपक्षी लोग आम जनता को गुमराह करते चल रहे हैं। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक घर में सभी महिलाओं को साल में बारह हजार रुपए देने का काम कर रही है। लेकिन इससे विपक्षी पार्टी को पेट में दर्द होने लगा है। हमारी सरकार ने बीजली बिल माफी करने का काम किया है मंत्री बेबी देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जागो महतो ने किया। जबकि कार्यक्रम में उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंत्री एवं विधायक को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, नितेश कुमार सिंह,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,पूर्व विधायक प्रत्याशी सोगरा बीवी ताहिर अंसारी,इन्सपेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा , अंचलाधिकारी यशवंत नायक, बीडीओ जागो महतो, प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी,थाना प्रभारी बिष्णु कांत,समेत कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा काफी संख्या में महिला पुरुष लोग उपस्थित थे। इधर मेराल बस स्टैंड पर व्यवसायिक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पंकज जायसवाल, राकेश कुमार रवि,अनुज प्रसाद, मोहम्मद जहूर रंगसाज ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, दीपिका पांडेय एवं कल्पना सोरेन को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!