मधेया और चरका पत्थर के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के मधेया पंचायत के 50 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए हैं। शनिवार को इन सभी ने गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में मेराल प्रखंड के चरका पत्थर टोला में भी 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया। सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडवासियों की अपनी पार्टी है और केवल झामुमो ही राज्य का भला कर सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं। झामुमो के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए पर्याप्त है।

मंत्री ठाकुर ने 2019 से पहले की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल राज्य की संपदा को लूटने का काम किया और जनता की भलाई की कोई चिंता नहीं की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अमित चौधरी, चंदन चौधरी, सार्थक कुमार चौधरी, अक्षयवर चौधरी, राजेश चौधरी, कामेश चौधरी, रोहित चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, रमेश चौधरी समेत हूर गांव के विभिन्न टोला के 100 से अधिक लोग शामिल थे।
इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अराधना सिंह, चंदा देवी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!