मईयां समान योजना के सैकड़ों लाभुकों को अब तक नहीं मिली प्रथम किस्त की राशि

Location: Manjhiaon

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत मझिआंव, बरडीहा और नगर पंचायत क्षेत्रों में सैकड़ों लाभुकों को अब तक योजना की प्रथम किस्त की राशि नहीं मिली है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत, अंचल अधिकारी (सीओ) शंभू राम, और बरडीहा बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने बताया कि अब तक मझिआंव प्रखंड में 10,363 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8,961 आवेदनों की स्वीकृति मिल चुकी है। 191 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं और 1,211 आवेदन अभी भी जांच के लिए लंबित हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में 3,513 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3,180 की स्वीकृति हो गई है, 53 आवेदन रद्द हुए और 280 आवेदन पेंडिंग हैं।

बरडीहा प्रखंड में 8,090 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 7,650 की स्वीकृति हो चुकी है, 144 आवेदन रद्द हो गए हैं और 296 अभी पेंडिंग हैं। तीनों क्षेत्रों में मिलाकर कुल 21,966 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 19,791 स्वीकृत हुए हैं, 388 आवेदन रद्द किए गए हैं, जबकि 1,984 आवेदन अभी भी लंबित हैं।

प्रज्ञा केंद्रों की लापरवाही के कारण कुछ लाभुकों के बैंक खाता नंबर और बैंक कोड में त्रुटियां हुई हैं, जिससे उनका आवेदन रद्द हो गया है या पेंडिंग में चला गया है। इन त्रुटियों को सुधार कर अब जिला कार्यालय भेजा गया है। लाभुकों ने जिला उपायुक्त शेखर जमुआर और पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर से जल्द से जल्द प्रथम किस्त की राशि जारी करने की मांग की है।

अंचल अधिकारी शंभू राम ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र द्वारा की गई ऑनलाइन त्रुटियों को ब्लॉक स्तर पर सुधार कर जिला को भेजा गया है, जहां से राशि राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!