क्या झारखंड में चल गया बटेंगे तो काटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा ?

Location: रांची


यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ का यह बयान पूरे देश में चर्चित है, जो अब वह अपनी हर सभा में कहते हैं “बंटेंगे तो कटेंगे”। जब यह बयान चर्चित हुआ तो पीएम मोदी ने इसे थोड़ा बदलकर आगे बढ़ाया। कहा, “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे”। जातियों में मत बंटिए। बांटने की साजिश हो रही है।  सावधान रहिए। अपनी ताकत समझिए।  झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने आए मोदी व योगी ने अपने-अपने बयानों की बार-बार चर्चा की। खूब हवा दी। झारखंड भाजपा  ने भी इसे चुनावी मुद्दा बनाया।
  झारखंड में प्रथम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जो जानकारी व रुझान मिल रहा उससे तो ऐसा लगता कि” बंटेंगे तो कटेंगे” और “एक रहेंगे सेफ रहेंगे” का नारा चल गया। गढ़वा, पलामू, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग से लेकर दूसरे जगहों तक मतदान के दिन मतदाताओं के बीच ध्रुवीकरण दिखा। इसी का नतीजा है कि पहले चरण में भाजपा-एनडीए को बढ़त दिख रही है।  इंडिया गठबंधन के कई मजबूत प्रत्याशी परेशानी में हैं। उनकी सीट फंसती दिख रही है।  मतदान के दिन दोनों तरफ से ध्रुवीकरण हुआ।
मैं यह साफ कर दूंगा कि मेरी यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान मिली जानकारी, मतदाताओं, राजनीतिज्ञों व इलाके के पत्रकारों से बातचीत पर आधारित हैं। 23 नवंबर को जब नतीजे आएंगे तभी तस्वीर साफ होगी। यह सिर्फ अनुमान है। परिणाम नहीं। क्योंकि गिनते के पहले सभी जीत का दावा करते हैं।
   गढ़वा-पलामू में ध्रुवीकरण का नतीजा है कि प्रमंडल की 9 सीटों में से 7-8 सीटें भाजपा के खाते में जाने की चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो यह माना जाएगा कि पलामू प्रमंडल में मोदी व योगी का जादू चल गया। भाजपा की रणनीति कामयाब रही।
रांची आसपास, चतरा, हजारीबाग, जमशेदपुर के इलाके में भी नारे के असर की चर्चा है। हर तरफ़ ध्रुवीकरण हुआ है। भाजपा व एनडीए के लिए राहत की खबर यह भी है कि आदिवासियों को साधने के लिए भाजपा ने जो प्रयास व प्रयोग किया था उसका असर हुआ है। भाजपा से आदिवासियों की नाराजगी कम हुई है। इसके कई कारण हैं। इसलिए कई आदिवासी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत के करीब दिख रहे हैं। मांडर जैसी कठिन सीट पर भाजपा आमने-सामने है। यदि मांडर में सफलता मिलती है तो इस नतीजे के कई मायने निकाले जाएंगे। लोहरदगा गुमला में भी भाजपा की स्थिति अच्छी बताई जा रही है।
   कोल्हान की राजनीतिक स्थिति बदली है। यहां बराबरी का मुकाबला हुआ है। 14 में से 6-7 सीट एनडीए को मिल सकती है। पहले चरण में 43 सीटों पर संपन्न चुनाव में एनडीए को 22-23 सीट मिल सकती है। अगर नतीजे चर्चा के अनुसार आए तो भाजपा सत्ता के नजदीक पहुंच सकती है।
ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि इस बार झामुमो के बदले कांग्रेस को अधिक नुकसान होगा। राजद को एक- या दो सीट मिल सकती है। मैं फिर कह रहा हूँ कि यह अनुमान है, परिणाम नहीं। परिणाम के लिए 23 तारीख का इंतजार करना होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!