झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने जताई खुशी

Location: रांची

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिट्टीपाड़ा से विधायक दिनेश मरांडी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।हिरणपुर (लिट्टीपाड़ा) में शिवराज ने एनडीए कैंडिडेट के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में दिनेश का पार्टी में स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इससे एनडीए सरकार के गठन में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि लिट्टीपाड़ा से झामुमो ने विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक स्व साइमन मरांडी के बेटे दिनेश का टिकट काट दिया था। पार्टी ने हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद वे लगातार अपनी पार्टी पर हमलावर थे। सवाल उठा रहे थे। कोई गंभीर आरोप लगाए थे। पैसा दिए जाने की बात कही थी। इस बीच गुरुवार को झामुमो महासचिव ने दिनेश को लेटर जारी करते उनसे 24 घंटे में जवाब देने को कहा था कि आखिर वे सार्वजनिक तौर पर झामुमो के खिलाफ बयानबाजी क्यों कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!