क्वार्टर फाइनल में बीएनटी संत मैरी और शांति निवास का दबदबा

Location: Garhwa

गढ़वा:23वीं गढ़वा जिला स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन आरके पब्लिक स्कूल और बीएनटी संत मैरी के बीच खेले गए मुकाबले में बीएनटी संत मैरी ने 12 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके पब्लिक स्कूल ने अतुल (23), धीरज (19) और शयद (10) की पारियों के दम पर 85 रन बनाए। बीएनटी संत मैरी की ओर से अतुल और नक्की ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि सोनू ने दो विकेट लिए।

जवाबी पारी में बीएनटी संत मैरी की टीम ने अर्णव चौबे (नाबाद 28), शानू (22) और आदित्य (13) की शानदार पारियों की बदौलत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पप्पू (नाबाद 67) और ऋतिक पांडेय (27) की मदद से 113 रन बनाए। जवाब में संत पॉल रेहला की टीम 6 ओवर में 59 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद अंपायर के निर्णय से असंतुष्ट होकर मैदान से बाहर चली गई, जिसके चलते शांति निवास को विजेता घोषित किया गया।
बीएनटी संत मैरी के शानू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व खिलाड़ी सह राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, सचिव आनंद सिन्हा और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की अपील की और करियर निर्माण में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। राजद अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के जरिए गढ़वा का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सह सचिव प्रिंस सोनी, अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान, रोहन तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अंपायर की भूमिका अभिषेक, मनीष, शुड्डू और नेनु ने निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!