कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के लोकेश कुमार कश्यप का चयन मैनेजर पद पर हुआ, समाज में खुशी की लहर

Location: Garhwa

गढ़वा : कसौधन वैश्य समाज के सदस्य रविन्द्र प्रसाद कश्यप (सरकारी शिक्षक) के पुत्र लोकेश कुमार कश्यप का चयन भारत सरकार के अंतर्गत सीआईएल (ईसीएल) में मैनेजर के पद पर हुआ है। लोकेश शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और वर्तमान में बी.आई.टी. सिन्दरी से कैंपस चयन के पश्चात अगस्त 2023 से हिंडाल्को कंपनी (आदित्य बिड़ला ग्रुप) में सेवा कर रहे थे। इसी बीच सरकारी सेवा में चयनित होना उनके दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कठिन परिश्रम का परिणाम है।

लोकेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, ईश्वर और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कसौधन वैश्य समाज झारखंड कसौधन वैश्य समाज झारखंड की ओर से लोकेश कश्यप को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई हैं।

साथ ही, उनके माता-पिता को भी बधाई दी गई है, जिन्होंने अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और मेधावी बनाने का कार्य किया है। लोकेश कश्यप समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!