खजुरी में धान विक्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Location: Manjhiaon

नगर पंचायत क्षेत्र के खजुरी गांव में किसानों की सुविधा के लिए गुरुवार को एफपीओ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) दीपक पासवान और जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया।

डीडीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बिचौलियों के माध्यम से धान बेचने पर किसानों को उनकी मेहनत का उचित मुनाफा नहीं मिल पाता। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने एफपीओ के जरिए किसानों से धान ₹2400 प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का प्रावधान किया है। साथ ही, हर क्विंटल पर ₹100 का बोनस दिया जाएगा।

डीडीएम ने यह भी बताया कि जिन किसानों का ई-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है, वे अपने धान को इस केंद्र पर बेच सकते हैं। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है, वे पहले ई-पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जुड़ने का आग्रह किया ताकि उन्हें कृषि संबंधी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

पैसा भुगतान पर समाधान का आश्वासन
किसानों द्वारा उठाए गए इस सवाल पर कि एफपीओ या पैक्स केंद्र पर धान बिक्री के बाद भुगतान में देरी होती है, डीडीएम ने भरोसा दिलाया कि अब 10 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, और पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल लोग
इस अवसर पर जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत निवर्तमान वार्ड पार्षद वीटीएम दयानंद पांडेय, एफपीओ संचालक आनंद कुमार मेहता, देंवधारी महतो, देवनाथ साव, श्रवण विश्वकर्मा, मुन्ना राम, प्रशांत पांडेय, चतुर्गुण कुशवाहा, संजय पाल, नागेंद्र पाल और राम अवतार पाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

जिले में 8 एफपीओ होंगे स्थापित
डीडीएम ने यह भी घोषणा की कि जिले में किसानों के हित में कुल आठ एफपीओ केंद्र खोले जाएंगे, जिससे उन्हें खेती से संबंधित लाभ और सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!