जुल्फिकार अंसारी ने सगमा प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया, सत्यम कुमार का स्थानांतरण रांची

Location: सगमा

सगमा: धुरकी अंचल पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार को सगमा प्रखंड के 11वें विकास पदाधिकारी (BDO) के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री अंसारी ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण करते हुए प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद, अंसारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सगमा प्रखंड के विकास को गति देना और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है ताकि लाभार्थियों को इसका पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य सामूहिक प्रयासों से ही संभव होंगे।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अजय साह, उप प्रमुख अर्जुन पासवान, प्रधान सहायक चौहास इक्का, अनुकलित कच्छप, ओम प्रकाश सिंह, अजीत कुमार, रवि रंजन कुमार, इरफान हबीब सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

पूर्व बीडीओ सत्यम कुमार का स्थानांतरण ग्रामीण विकास विभाग, रांची में हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!