JTET में भोजपुरी-मगही की अनदेखी पर गरजे विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही, हिन्दी और अंग्रेजी जैसी लोकप्रिय क्षेत्रीय भाषाओं को सूची से हटाए जाने के विरोध में भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में लोग जिन भाषाओं का प्रयोग करते हैं, उन्हें सूची से बाहर रखना राज्य सरकार की सोची-समझी साजिश है।

सोमवार को समाहरणालय परिसर में प्रज्ञा केन्द्र संचालकों से मिलकर ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने अविलंब इन भाषाओं को सूची में शामिल नहीं किया, तो झामुमो नेताओं का गढ़वा, पलामू और लातेहार में हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने चेताया कि झामुमो नेताओं को प्रमंडल में घुसने नहीं दिया जाएगा

विधायक ने कहा कि यदि पलामू प्रमंडल के युवाओं को उनकी भाषाओं में परीक्षा देने का अधिकार नहीं मिलेगा, तो उनके भविष्य पर संकट आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के नेता सिर्फ वोट लेने आते हैं, लेकिन क्षेत्रीय पहचान और युवाओं के मुद्दों पर चुप रहते हैं।

विधायक ने प्रमंडल के सभी दलों के विधायकों से एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा कि यह विषय किसी एक दल का नहीं, बल्कि सभी युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि “अब झारखंड सरकार को जवाब देना होगा कि वह क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भेदभाव क्यों कर रही है?

विधायक ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “वे अब तक चुप क्यों हैं? क्या उन्हें गढ़वा और पलामू के युवाओं की कोई परवाह नहीं?”

इस मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने पंचायत भवनों में डिजिटल सेवाओं के संचालन को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विधायक ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!