बिरसा मुंडा केवल इतिहास नहीं, वर्तमान और भविष्य की प्रेरणा हैं-मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा जिला समाहरणालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा पार्क में सोमवार को आदिवासी समाज के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और जनजातीय चेतना के प्रतीक धरती आबा बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, संकल्प और गर्व के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री व गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजों से लोहा लिया, बल्कि जल-जंगल-जमीन के हक की लड़ाई को एक जनआंदोलन में बदल दिया। उलगुलान सिर्फ विद्रोह नहीं, वह एक चेतना का विस्फोट था।

पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में यह साबित कर दिया था कि संघर्ष की ताकत उम्र नहीं, विचार और साहस तय करते हैं। अंग्रेजों की सरकार को हिला देने वाले इस जननायक पर ब्रिटिश हुकूमत ने ₹500 का इनाम घोषित किया था, जो उस समय एक बड़ी रकम थी। उनके विचार आज भी झारखंड की धड़कनों में बसते हैं।

मिथिलेश ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर आदिवासी समाज को न्याय दिलाने, वनाधिकार कानून लागू करने, युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “2029 तक झारखंड एक नए रूप में दिखेगा – समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में।

श्री ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ आदिवासियों के नहीं, पूरे राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों और संघर्ष की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसे स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि बिरसा मुंडा के आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा।                  मौके पर जिलाध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, केन्द्रीय सदस्य तनवीर आलम खानमनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवालरेखा चौबेअराधना सिंहपरेश तिवारीकंचन साहूसंजय चौधरीकेश्वर भुईयांरसीद अंसारीसुनिल गौतमनीलू खानबब्लू दुबेलक्ष्मी विश्वकर्मासरफराज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!