झामुमो सरकार चुनावी योजना में युवाओं के नौकरी के नाम पर जान ले रही है

Location: Garhwa

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार चुनावी योजना में युवाओं की जान ले रही है पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ मामले में कई युवाओं की मौत हो गया। अनेकों युवा जिन्दगी मौत से जूझ रहे हैं हेमंत सरकार चुनाव नजदीक आने पर हड़बड़ी में रोजगार देने के नाम पर ढोंग कर रही है। झामुमो सरकार युवाओं के भविष्य से खेलते हुए अब जान से खेलने लगी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार साढ़े चार साल सत्ता में रहने पर बहाली क्यों नहीं किया। जब चुनाव नजदीक आ गया तो युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने के लिए बहाली का ढोंग कर रही है। उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में हेमंत सरकार ने दौड़ स्थलों पर कोई व्यवस्था नहीं किया। अस्पताल में घायल युवाओं को इलाज के लिए बेड तक नहीं मिला घायल युवाओं को फर्श पर लेटाया गया। हर जगह अव्यवस्था रहने से युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहीए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे एवं सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। झामुमो सत्ता में आने से पहले युवाओं से हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन झामुमो सरकार जब से सत्ता में आई हैं युवा रोजगार के नाम भटकते रहे हैं झारखंड में युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ा है वहीं कुछ बहाली हुआ भी तो दुसरे राज्यों के लोग बहाल हो गया। उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा लेने का सही समय अभी नहीं है चारो तरफ उमस भरी गर्मी फिर भी विधानसभा चुनावों में अपनी झुठी उपलब्धि गिनाने के नाम पर जबरन बहाली का ढोंग चल रहा है यह बहाली पहले भी हो सकता था । वगैर मेडिकल सुविधा के मानकों के विपरित क्यों बहाली के नाम पर युवाओं को मौत के मुंह में ढकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार को पता चल चुका हैं कि झामुमो अब दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली है क्योंकि झारखंड के विकास से झामुमो का कोई मतलब नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!