झामुमो की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा जोरदार प्रचार, मंत्री मिथिलेश का समर्थन

Location: Garhwa


गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, चिनियां और मेराल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 नवंबर को रंका के उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा में भाग लेंगे, जबकि कल्पना सोरेन 4 नवंबर को चिनियां के चिरका स्थित आईटीआई मैदान और मेराल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
यह जनसभा झामुमो के प्रत्याशी और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में आयोजित की जा रही है। झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम 3 नवंबर को प्रातः 11 बजे और कल्पना सोरेन का कार्यक्रम 4 नवंबर को प्रातः 11 बजे चिनियां तथा 12 बजे मेराल में होगा।
तनवीर आलम ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पिछले कार्यक्रमों, जैसे मंईयां सम्मान यात्रा और मंत्री ठाकुर के नामांकन सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने इन्हें ऐतिहासिक बना दिया।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी रविवार और सोमवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को सुनने के लिए हजारों ग्रामीण जुटेंगे। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में जनता का प्यार और समर्थन निश्चित रूप से उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। आलम ने कहा कि गढ़वा में इस बार विकास की जीत सुनिश्चित है और मंत्री श्री ठाकुर का चुनावी जनसभा ऐतिहासिक होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!