JMM जिला संयोजक मंडली की बैठक, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली की बैठक पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रमुख संयोजक तनवीर आलम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 1170 बूथ, 189 पंचायत, 20 प्रखंड, गढ़वा नगर कमेटी के 21 वार्ड, वंशीधर नगर-उंटारी नगर कमेटी के 17 वार्ड और मंझिआंव नगर कमेटी के 12 वार्डों के गठन एवं पुनर्गठन हेतु प्रभारियों का चयन किया गया।

सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का प्रचार-प्रसार करें और बूथ, वार्ड, पंचायत व प्रखंड स्तर पर कमेटियों का गठन एवं पुनर्गठन करें। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि जो प्रभारी अपनी जिम्मेदारी से विमुख होंगे, उन्हें सभी पदों से मुक्त कर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गठन और पुनर्गठन की सूची जिला संयोजक मंडली को सौंपने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मनोज ठाकुर, शंभु राम चंद्रवंशी, रामसागर उरांव, मो. शरीफ अंसारी, संजय कुमार कांस्यकार, शाकिर खान, रेखा चौबे, लल्लू राम, सरयू सिंह, विजय राउत, आशीष कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह उर्फ संजय छोटू, राजकिशोर यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, निर्मल पासवान, कामता प्रसाद एवं मुखराम भारती सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
    error: Content is protected !!