जिपस रंजनी के पुत्र और भांजी के जन्मदिन पर मुसहर परिवारों में कंबल वितरण किया

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कुमार ठाकुर एवं भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा के पुत्र आदेल शिवा और भांजी चांदनी कुमारी के जन्मदिन पर सोमवार को रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर स्थित मुसहर परिवारों में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण सेवा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे।

मुसहर परिवारों में कंबल वितरण करते हुए कुंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है। बच्चों के जन्मदिन पर इस तरह की सेवा करना सुकून देने वाला कार्य है। परिवारों ने आदेल शिवा और चांदनी कुमारी को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर तेतरी देवी, अमरावती देवी, सविता देवी, चिंता देवी, संगीता देवी, गोपी राम मुसहर, विनोद मुसहर समेत अन्य गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। उपस्थित लोगों में उप मुखिया मदन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार मेहता और कई अन्य समाजसेवी भी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!