जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस 

Location: Garhwa


 *

गढ़वा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा,अपर समाहर्ता राज महेश्वरम उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि आज की तिथि झारखंड वासियों के लिए गौरवपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य का स्थापना दिवस भी। आज हम सब राज्य गठन का 24वां वर्षगांठ मना रहे हैं। आज ही के दिन झारखंड बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना। उन्होंने कहा कि जिले की खुशहाली एवं संपूर्ण विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। 
वही एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनके आदर्शों पर चल कर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। हम सभी लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है साथ ही महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है। मौके पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मी तथा जेएसएलपीएस की दीदीया उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!