झारोटेफ के बैनर तले सभी शिक्षक, कर्मचारी एवम् अधिकारीग्यारह सूत्री मांग को ले हों एकजुट: सुशील कुमार

Location: Garhwa

: झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के सक्रिय सदस्य राजकिशोर मेहता की अगुवाई में परियोजना राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मंझियाव, गढ़वा के प्रशाल में प्रखण्ड स्तरीय “कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जा रहा है। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
झारोटेफ के सक्रिय सदस्य राजकिशोर मेहता ने आगामी 25 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी शक्ति समागम) में और 01 सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन) में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य जीतेंद्र प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं पहली बार झारोटेफ के कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं। परन्तु , मैंने कई NMOPS के कार्यक्रमों को देखा है और समझा है। इसी संगठन के कारण हम लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है। इस संगठन के प्रति हमलोगो को कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।आग्रह होगा कि यदि सभी शिक्षक संगठनों एवम् अन्य संगठनों को ऐसे कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जाए तो बेहतर होता।
परियोजना राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मंझियांव के प्राचार्य नीरज प्रसाद ने उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है। हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं। हम शिक्षकों को कम से कम शिक्षकों के मुद्दो पर एकजुट तो रहना ही चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यकारणी कमिटी मंझियाव का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष के रुप में राजकिशोर मेहता, प्रखण्ड सचिव जीतेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष नीरज प्रसाद, उपाध्यक्ष के पद पर रवींद्र यादव एवम् अमित दूबे का निर्वाचन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अपने घरों/विद्यालयों में रोपण करने का अपील किया गया और संगठनात्मक नारों के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई मंझियांव के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमंत कुमार, अरविन्द कुमार वर्मा, मनोज भगत, विशाल चंद्र, मनोज कुमार, आयुष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, रवींद्र प्रसाद यादव, अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार तिवारी, रामसागर शुक्ल जीतेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश राम, विकास तिवारी, शिराज अख़्तर, निलेश कुमार यादव, धर्मशील पाण्डे, सचिदानंद यादव, पिंटू कुमार पाण्डे, अमित कुमार दूबे, अरशद अंसारी, राजेश कुमार अग्रहरी, नीरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!