झारखंड सरकार पर भाजपा नेता रामलाला दुबे का निशाना, वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Location: Garhwa

कांडी: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने झारखंड सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, जो अब झूठे साबित हो रहे हैं।

श्री दुबे ने कहा कि सरकार ने किसानों से ₹3200 प्रति क्विंटल धान खरीदने, महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 जमा करने और सस्ती दरों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे वादे किए थे। लेकिन इन वादों पर अमल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर वोट हासिल करने वाली सरकार ने किसानों, महिलाओं और जनता को गुमराह किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वादे पूरे नहीं किए गए तो भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!