झारखंड को आज अरबों की योजनाओं की सौगात देंगे मोदी, छह वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे झंडी, चुनावी शंखनाद भी करेंगे

Location: रांची

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड आ रहे हैं। जमशेदपुर में उनका कार्यक्रम है। जमशेदपुर से आज झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद भी करेंगे। साथ ही झारखंड को 20000 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे । प्रधानमंत्री टाटा रेलवे स्टेशन से छह नए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। अधिकांश झारखंड होकर ही चलेगी। झारखंड के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। प्रधानमंत्री जमशेदपुर से ही 2 करोड नए प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का भी शुभारंभ करेंगे। झारखंड में पूर्ण हो चुके 46000 नए आवासों में गृह प्रवेश कराएंगे। झारखंड के लिए प्रधानमंत्री ने 132000 से अधिक पीएम आवास की स्वीकृति दी है। 660 करोड़ की लागत से बनने वाली छह रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9:00 बजे रांची पहुंचेंगे फिर यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाएंगे। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 10:30 बजे कार्यक्रम होगा। यहां से छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें टाटा मूरी पटना, टाटा बहरामपुर, राउरकेला हावड़ा,देवघर से बनारस, भागलपुर दुमका हावड़ा, गया धनबाद हावड़ा शामिल है। प्रधानमंत्री जमशेदपुर में रोड शो भी करेंगे। बिस्टुपुर से गोपाल मैदान तक उनका रोड शो होगा । गोपाल मैदान में वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे । प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहेंगे । प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर में 3000 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!