जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल, मंदिर में सोमवारी पर जुटी थी भीड़

Location: रांची

रांची: सावन की चौथी सोमवारी पर बिहार के जहानाबाद के बराबर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक और दर्शन को पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में सात लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। घटना देर रात तीन से चार बजे की बताई जा रही है।
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर रात से ही हजारों शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। अधिक भीड़ के कारण मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें छह महिलाएं सहित एक पुरुष की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। मंदिर परिसर से श्रद्धालु भागने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । पुलिस प्रशासन के लोग भी मदद में आ गए। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को जहानाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
चौथी सोमवारी के कारण मंदिर में भारी भीड़ जलाभिषेक और पूजा करने को लेकर जमा हुई थी। अधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। कुचलकर और दम घुटने से सात लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए प्रबंध पर सवाल खड़ा कर दिया है। हाल में भीड़ की वजह से हुई कई घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया था। इसलिए ऐसी घटना हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!