हजारीबाग में कोनार डैम के किनारे डिवाइस लगा गिद्ध मिला, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर रहे जांच

Location: रांची

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कोनार डैम के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक विशाल गिद्ध बरामद किया है। गिद्ध में डिवाइस लगा हुआ है। साथ ही गिद्ध के पैर में एक रिंग भी मिला है। रिंग पर बांग्लादेश लिखा हुआ है। डैम किनारे गिद्ध देखे जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गिद्ध थका हारा लग रहा है। गिद्ध के शरीर पर कुछ उपकरण देखकर ग्रामीण चौंक गए। ग्रामीणों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई । ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी डैम किनारे पहुंचे। यहां से रेस्क्यू किया गया। गिद्ध फिलहाल वन विभाग के पास है।
बरामद डिवाइस को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कभी-कभी पंछियों की पहचान और ट्रैकिंग के लिए इस तरह का डिवाइस का इस्तेमाल होता है
लेकिन रिंग में बांग्लादेश होने को लेकर कुछ संदेह भी पैदा हो रहा है। पुलिस ने डिवाइस के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर विश्लेषण कराए जाने की बात कही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!