इंडिया गठबंधन की जीत पर गढ़वा में ऐतिहासिक विजय जुलूस, आतिशबाजी से गूंजा शहर

Location: Garhwa

गढ़वा। शुक्रवार की शाम गढ़वा जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान गजब की आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा शहर घंटों गूंजता रहा।

विजय जुलूस की शुरुआत शाम 4 बजे गोविंद उच्च विद्यालय मैदान (टाउन हॉल) से हुई। जुलूस कचहरी रोड, हॉस्पिटल चौक, चिनियां मोड़, रंका मोड़ होते हुए मझिआव मोड़ तक पहुंचा। पूरे रास्ते पटाखों की गूंज और गुलाल उड़ाते कार्यकर्ता शहर में उत्सव का माहौल बना रहे थे।

रंका मोड़ घंटाघर चौक के पास लगभग एक घंटे तक जबरदस्त आतिशबाजी की गई, जिसे देखकर लोग बोले, “ऐसी आतिशबाजी गढ़वा में पहले कभी नहीं देखी।

जुलूस के दौरान हेमंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, अरविंद यादव, छून्नू कुरैशी, नवीन तिवारी, आशीष अग्रवाल, संजय भगत, सड्डू, चंदन पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहरवासियों ने भी आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया और गठबंधन की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!