इग्नू के पाठ्यक्रम नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतरीन अवसर: रागिनी राय

Location: Garhwa

आज एसपीडी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र गढ़वा में जुलाई सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों के लिए आयोजित अभिप्रेरणा बैठक में झारखंड के क्षेत्रीय इग्नू अध्ययन केंद्र की सहायक निदेशक डा रागिनी राय ने कहा कि इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) नौकरीपेशा और अन्य कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त न कर पाने वाले लोगों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से लोग अपनी शिक्षा पूरी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

डा रागिनी राय ने कहा कि इग्नू बहुत कम शुल्क में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम उपलब्ध कराता है। इसमें पुलिसकर्मी, अधिकारी, और सेना के जवान जैसे लोग भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारी “डिजास्टर मैनेजमेंट” और “रूरल डेवलपमेंट” जैसे कोर्स करके अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।

शिक्षार्थियों को मिलती है हर संभव सुविधा

उन्होंने कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र और क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से शिक्षार्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ताकि वे नौकरी के साथ-साथ आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने नामांकन, असाइनमेंट जमा करने, परीक्षा फॉर्म भरने और पुनः पंजीकरण से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र पांडे, इतिहास विभाग के प्रोफेसर परवेज आलम, और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. उमेश सहाय ने भी शिक्षार्थियों को इग्नू की उपयोगिता और सुविधाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक प्रोफेसर विवेकानंद उपाध्याय ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!