हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, सीट शेयरिंग पर बात की, राहुल भी करेंगे चर्चा, रांची पहुंचे

Location: रांची


रांचीः राजद के वरीय नेता तेजस्वी यादव पटना से कल रात रांची आए थे। तेजस्वी के रांची आने के साथ ही हलचल तेज हो गई। तेजस्वी यादव ने रांची में झारखंड राजद के नेताओं के साथ मंत्रणा कर चुनाव तैयारी की जानकारी ली। राजद की कितनी सीटों पर तैयारी है। कैन कहां से लड़ना चाहता है। उन्होंने पूरी जानकारी। अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि राजद राज्य में 22 सीटों पर लड़ना चाह रहा है। हमारी पूरी तैयारी है। प्रत्याशियों के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि राजद को इंडिया गठबंधन में कम सीट देने की बात हो रही है। ज्ञात हो कि 2019 के चुनाव में राजद को सात सीट मिली थी। इस बार पांच सीट देने की बात हो रही है। राजद की सीट में कटौती  कर माले को दी जाएगी।
राजद नेताओं से संग बैठक के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग व चुनाव की तैयारी पर बात हुई। तेजस्वी ने पाटी की भावना से उन्हें अवगत कराया। हेमंत ने कहा कि कांग्रेस के साथ बैठक में सबकुछ तय होगा। हमलोग मिलकर लड़ेंगे। यहां भाजपा को हराना है। मुलाकात के दैरान राज्यसभा सांसद डा. मनोज झा प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव व कल्पना सोरेन मैजूद थीं।
इधर, कांग्रेस में भी हलचल तेज है। उम्मीदवार तय करने व सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज रांची में हैं। वह संविधान सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। सम्मेलन समाप्त होने के बाद शाम में वह हेमंत सोरने व तेजस्वी यादव के साथ चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस की सूची 20 नवंबर को जारी हो सकती है। इसी दिन कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होने वाली है। झारखंड कांग्रेस ने उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया है। कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता रांची में कैंप कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!